NCRTC Vacancy 2025: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने 2025 में युवाओं के लिए शानदार सरकारी नौकरी का मौका पेश किया है। NCRTC द्वारा ऑपरेशन्स एवं मेंटेनेंस (O&M) डिपार्टमेंट के अंतर्गत कुल 72 गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में Junior Engineer (Electrical/Electronics/Mechanical/Civil), Junior Maintainer, Programming Associate, Assistant (HR), और Assistant (Corporate Hospitality) जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। यह भर्ती उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो तकनीकी योग्यता रखते हैं और रेलवे से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश में हैं। NCRTC दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हाई-स्पीड रैपिड रेल सेवाएं प्रदान करने वाली एक अग्रणी संस्था है, जहां कार्य करने का अवसर करियर और भविष्य दोनों को रफ्तार देता है। आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2025 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2025 तक चलेगी, ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए कि वे समय पर आवेदन करें और विस्तृत जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

NCRTC Vacancy 2025: Overview
विवरण | जानकारी |
संगठन | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) |
पदों की संख्या | 72 पद |
पदों के प्रकार | नॉन-एग्जीक्यूटिव (जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट, जूनियर मेंटेनर आदि) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 24 मार्च 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 24 अप्रैल 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
नौकरी का स्थान | NCRTC के कार्यालय/कार्यस्थल/प्रोजेक्ट यूनिट्स/सहायक कंपनियां/संयुक्त उद्यम |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ncrtc.in |
Read More: RRB ALP Vacancy 2025: Notification Out for 9,970 Posts check Eligibility, Salary and Last Date
NCRTC Vacancy 2025: Important Dates
इवेंट | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रारंभ तिथि | 24 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 अप्रैल 2025 |
परीक्षा तिथि (संभावित) | मई 2025 |
NCRTC Vacancy 2025: Post Details
पद का नाम | UR | EWS | OBC (NCL) | SC | ST | कुल |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 8 | 1 | 4 | 2 | 1 | 16 |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) | 8 | 1 | 4 | 2 | 1 | 16 |
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) | 3 | – | – | – | – | 3 |
जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 1 | – | – | – | – | 1 |
प्रोग्रामिंग एसोसिएट | 3 | – | 1 | – | – | 4 |
असिस्टेंट (HR) | 3 | – | – | – | – | 3 |
असिस्टेंट (कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी) | 1 | – | – | – | – | 1 |
जूनियर मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) | 10 | 1 | 4 | 2 | 1 | 18 |
जूनियर मेंटेनर (मैकेनिकल) | 6 | 1 | 2 | 1 | – | 10 |
कुल योग | 43 | 4 | 15 | 7 | 3 | 72 |
NCRTC Vacancy 2025: Notification PDF

NCRTC Vacancy 2025: Eligibility
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष (24 मार्च 2025 को आधार मानकर)
- आरक्षण के अनुसार आयु में छूट लागू
आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष
- PwBD (UR/EWS): 10 वर्ष
- PwBD (OBC-NCL): 13 वर्ष
- PwBD (SC/ST): 15 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): सैन्य सेवा की अवधि + 3 वर्ष (कुछ शर्तों के अधीन)
शैक्षणिक योग्यता:
- जूनियर इंजीनियर: संबंधित शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
- जूनियर मेंटेनर: संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र।
- प्रोग्रामिंग एसोसिएट: BCA, B.Sc (IT) या समकक्ष।
- असिस्टेंट (HR): BBA, BBM या समकक्ष।
- असिस्टेंट (कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी): संबंधित क्षेत्र में डिग्री।
NCRTC Vacancy 2025: How To Apply
- NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Career” सेक्शन में “O&M Vacancy Notice No. 13/2025” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
NCRTC Vacancy 2025: Fee Details
श्रेणी (Candidate Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) |
सामान्य (UR), OBC, EWS, Ex-Servicemen | ₹ 1,000/- (प्लस ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग चार्ज एवं जीएसटी, जैसा लागू हो) |
SC, ST, PwBD | कोई शुल्क नहीं (Nil) |
NCRTC Vacancy 2025: Selection process
1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT):
- 100 प्रश्न (90 मिनट), कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।
- सिलेबस: जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, टेक्निकल सब्जेक्ट (पद के अनुसार)।
2. मेडिकल टेस्ट:
- CBT पास उम्मीदवारों को रेलवे मेडिकल स्टैंडर्ड पर फिटनेस टेस्ट देना होगा।
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:
- सभी मूल दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।
NCRTC Vacancy 2025: Pay Scale
पद का नाम | वेतनमान (₹) |
---|---|
जूनियर इंजीनियर | 22,800 – 75,850 |
जूनियर मेंटेनर | 18,250 – 59,200 |
प्रोग्रामिंग एसोसिएट | 22,800 – 75,850 |
असिस्टेंट (HR) | 20,250 – 65,500 |
असिस्टेंट (कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी) | 20,250 – 65,500 |
NCRTC Vacancy 2025: Importanat Links
ऑनलाइन आवेदन लिंक | क्लिक हियर |
अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक हियर |
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप के साथ जुड़े– | क्लिक हियर |
अन्य रोजगार की जानकारी देखे– | यहां क्लिक करे। |
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप के साथ जुड़े– | यहां क्लिक करे। |

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है; किसी भी त्रुटि के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।